Holi 2022 : रंग खेलने के साथ ही लें गर्मागर्म पोटली समोसे के लजीज स्वाद का मजा #Recipe

By: Ankur Fri, 18 Mar 2022 08:00:22

Holi 2022 : रंग खेलने के साथ ही लें गर्मागर्म पोटली समोसे के लजीज स्वाद का मजा #Recipe

होली के त्यौहार पर सभी रंग खेलने का मजा लेते हैं और इसी के साथ ही यह त्यौहार खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। होली खेलते हुए भूख तो लगती ही हैं, अब ऐसे में क्या खाया जाए। तो आप बना सकते हैं गर्मागर्म पोटली समोसे जिसका लजीज स्वाद होली के मजे को और भी बढ़ा देगा। तो आइये जानते हैं पोटली समोसे की Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप
नमक - स्वादअनुसार
घी - 2 चम्मच
धनिए का बीज - 1 चम्मच
मैथी के पत्ते - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
सूखा अनार दाना - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
अजवाइन - 1/3 चम्मच
आलू - 3-4 ( उबाले हुए)
सौंफ - 1 चम्मच
पानी - 1/2 कप
तेल - 2 कप

potli samosa recipe,recipe,recipe in hindi,holi special recipe

बनाने की विधि

- इसको बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में मैदा, नमक, अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ।
- मिक्स करने के बाद इन सब में थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- किसी कपड़े से ढककर आटे को 15-20 मिनट सेट होने के लिए रख दें।
- अब तैयार किए गए आटे से छोटे-छोटे आकार की रोटियां बेल लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें आलू, धनिए का बीज, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मैथी के पत्ते,सूखा अनार दाना डालकर फ्राई कर लें।
- इन सब चीजों का एक मिश्रण तैयार कर लें।
- बेली हुई रोटियों से पोटली की शेप बना लें।
- पोटली में तैयार किया गया मिश्रण डालें।
- ऐसे ही आटे की छोटी- छोटी पोटली तैयार कर लें।
- एक कढ़ाई में दोबारा तेल गर्म करें।
- पोटली को ब्राउन होने तक कढ़ाई में तलें।
- आपके पोटली समोसे बनकर तैयार हैं। सॉस के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़े :

# Holi 2022 : ठंडई गुजिया के स्वाद से करें मेहमानों का स्वागत #Recipe

# Holi 2022 : राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख-समृद्धि व खुशियों का वास

# Holi 2022 : देवी-देवताओं से करें होली खेलने की शुरुआत, जानें किसे चढाएं कौनसे रंग का गुलाल

# Holi 2022 : स्किन और बालों को बचाना हैं रंगों से तो करें इन तेल का इस्तेमाल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com